रायपुर में सिटी बसों का संकट, मुख्य मार्गों पर नहीं मिल रही सुविधा
रायपुर। शहर की करीब पांच लाख आबादी के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शहर के प्रमुख मार्गों पर सिटी बसें उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को छोटे-छोटे सफर के लिए भी महंगे ऑटो और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा

नगर निगम की करीब 35 सिटी बसें वर्तमान में मुख्य शहर के बजाय बाहरी इलाकों में संचालित हो रही हैं। इसके चलते शहर के भीतर रोजाना सफर करने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। खासकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना बाजार आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि यदि प्रमुख मार्गों पर नियमित सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाए तो कम किराए में आवागमन की सुविधा मिल सकती है और ऑटो तथा निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।
मामले को लेकर महापौर ने बैठक कर समस्या के समाधान की दिशा में जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया है। अब लोगों को उम्मीद है कि शहर के प्रमुख मार्गों पर दोबारा नियमित सिटी बस सेवा शुरू होगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को राहत मिलेगी।
