FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

कटघोरा में अटल जी की प्रतिमा की बदरंग तस्वीर, गुणवत्ता पर घमासान

कोरबा/कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा स्थित नगर पालिका के अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का रंग तेज बारिश के बाद उधड़ गया। प्रतिमा की बदरंग हुई तस्वीर सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और रंग-रोगन पर सवाल उठने लगे हैं।

कोरबा में कांसे की धातु से बननी थी अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा, सीमेंट से निर्मित कर कांसे के रंग में रंग दिया, बारिश ने खोली पोल

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिमा का रंग पहली ही तेज बारिश में उखड़ने लगा, जिससे उसकी सुंदरता प्रभावित हुई है। लोगों ने इसे निर्माण और रंगाई में बरती गई लापरवाही का परिणाम बताते हुए मामले की जांच की मांग की है।

प्रतिमा देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में स्थापित की गई है। ऐसे में कुछ ही समय में रंग उखड़ने की घटना से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्मारकों के निर्माण और रखरखाव में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

मामले के सामने आने के बाद नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों से प्रतिमा की मरम्मत तथा रंगाई की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने दोषी एजेंसी पर कार्रवाई करते हुए प्रतिमा को जल्द पूर्व स्वरूप में बहाल करने की मांग की है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube