FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट, 2,305 नए मोबाइल टावरों

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को नई मजबूती देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर प्रदेश में 2,305 नए मोबाइल टावरों की स्थापना के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी देने का आग्रह किया।

Chhattisgarh Digital Connectivity

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के अनेक दूरस्थ, जनजातीय और सीमावर्ती क्षेत्रों में अब भी मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे क्षेत्रों में नए मोबाइल टावर स्थापित होने से संचार सुविधाओं का विस्तार होगा और लाखों लोगों को बेहतर नेटवर्क उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि मजबूत डिजिटल नेटवर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, ई-गवर्नेंस और ऑनलाइन सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी। साथ ही विद्यार्थियों, किसानों, युवाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों को डिजिटल सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल डिजिटल इंडिया अभियान को छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से प्रस्ताव पर शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध करते हुए कहा कि इन टावरों की स्थापना से न केवल संचार व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि निवेश, रोजगार और विकास के नए अवसर भी पैदा होंगे। दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी देश की डिजिटल मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

Admin

Reporter