FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

खेत में करंट का कहर, मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत

बिलासपुर। जिले के ग्राम भाड़म में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसे में मां और उसके दो बेटों की करंट लगने से मौत हो गई। खेत में घेराबंदी का काम करते समय जीआई (गैल्वेनाइज्ड आयरन) तार में अचानक करंट दौड़ने से तीनों उसकी चपेट में आ गए।

बिलासपुर में बड़ा हादसा: खेत में काम करते समय मां समेत दो सगे भाइयों की करंट लगने से मौत, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मां अपने दोनों बेटों के साथ खेत में तारबाड़ (घेराबंदी) का कार्य कर रही थी। इसी दौरान किसी कारणवश जीआई तार में विद्युत प्रवाह आ गया। करंट लगते ही तीनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस और विद्युत विभाग की टीम भी घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में बिजली लाइन से करंट प्रवाहित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और विद्युत विभाग संयुक्त रूप से यह पता लगाने में जुटे हैं कि जीआई तार में करंट कैसे आया। मामले में लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube