FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

बर्थडे पार्टी में बवाल, कहासुनी के बाद दोस्तों के बीच जमकर मारपीट

रायपुर। ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा का जन्मदिन मनाने के लिए करीब 20 से 25 लोग शहर के मीरा रिसोर्ट में एकत्रित हुए थे। देर रात तक जश्न और पार्टी का दौर चलता रहा, लेकिन रात करीब डेढ़ बजे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

कोरबा के रिसॉर्ट में जन्मदिन का जश्न मातम में बदला, विवाद के बाद दोस्त की गाड़ी से कुचलकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर मौजूद लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। रिसोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद पार्टी में शामिल लोगों के बीच ही हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने और जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube