घटनाछत्तीसगढ़

युवक की पुलिस कस्टडी में मौत, शरीर पर चोट के निशान…

धमतरी। अर्जुनी थाने में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस उसे किसानों से 7.73 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के लिए राजनांदगांव से लाई थी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने 50 लाख रुपए मांगे थे। इधर, पुलिस ने अर्जुनी टीआई सन्नी दुबे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश नमिता मिंज भास्कर की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव जिले के भंवरमरा गांव में रहने वाले दुर्गेश कठोलिया (41) को धमतरी पुलिस 29 मार्च को गांव से हिरासत में लेकर धमतरी आई थी। उसके खिलाफ अर्जुनी थाने में 50 से ज्यादा किसानों ने 7.73 करोड़ की ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई है। मृतक के पिता लक्ष्मण कठोलिया, माता सुशीला कठोलिया, पत्नी दुर्गा कठोलिया ने बताया कि उनके बेटे को घर से ही पीटते ले गई थी। बाद में उसकी मौत की खबर आई। धमतरी पहुंचने पर शव भी नहीं दिखा रहे थे। पोस्टमार्टम की मंजूरी के बाद दुर्गेश का शव देखा तो उसके पैर, कंधे, पसली, पेट के नीचे, जांघ सहित कई जगह चोट के निशान मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कहा- दुर्गेश की तबीयत खराब थी : पुलिस स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दे रही है। इधर पुलिस का कहना है कि आरोपी दुर्गेश को 31 मार्च शाम 4.20 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद पुलिस रिमांड में लिया गया। शाम 6 बजे थाने ले जा रहे थे, तभी स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह था मामला पुलिस ने बताया कि भंवरमरा निवासी आरोपी दुर्गेश कठोलिया अधिक कीमत पर धान बेचने के नाम पर किसानों से कुल 7.73 करोड़ की धोखाधड़ी की। जांच में पता चला कि उसने पूर्व में बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बालाघाट में भी इस तरह की ठगी को अंजाम दिया है। इसे लेकर राजनांदगांव के बसंतपुर थाने में भी पूर्व से अपराध दर्ज है। जिला अस्पताल में हंगामा… दुर्गेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार धमतरी पहुंचे। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए अर्जुनी टीआई समेत हिरासत में लेने गए पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग की। दोपहर 12 बजे से शाम तक अस्पताल में गहमागहमी का माहौल रहा। विधायक ओंकार साहू, जिलाध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसी भी अस्पताल पहुंचे।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube