छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिला एक और IAS, जानिए इनके बारे में…

रायपुर। छत्तीसगढ़ को आईएएस मिला गया है।मणिपुर कैडर के IAS का छत्तीसगढ़ तबादला हुआ है। पठारे अभिजीत बबन मणिपुर कैडर के अफसर थे, जो अब छत्तीसगढ़ कैडर में आ गए है। जानकारी के मुताबिक मूलत: मणिपुर कैडर के आईएएस पठारे अभिजीत बबन का गत दिवस केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर में ट्रांसफर किया है।

जानिए कौन है IAS अभिजीत

आईएएस पठारे अभिजीत बबन की आईपीएस साकोरे मानसी नानाभाऊ से शादी होने की वजह से ट्रांसफर किया गया है।महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले पठारे अभिजीत बबन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अखिल भारतीय रैंक 333 हासिल की थी। अभिजीत ने पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई किया है। स्नातक होने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए पुणे की फर्म में ऑफिस एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया। फिर उन्होंने आईएएस बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी।

 

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube