छत्तीसगढ़राजनीति

प्रत्याशियों को लेकर मंथन जारी, भाजपा जल्द घोषित करेगी महापौर व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर भाजपा में इन दिनों गहन मंथन चल रहा है। प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर पर प्रत्याशियों के नामों पर हरेक नामों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भाजपा नगर निगमों महापौर और जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान तीन-चार दिन में कर सकती है। नगर निगमों में महापौर प्रत्याशी और नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और जिला पंचायतों में अध्यक्ष प्रत्याशी कौन होगा इसे लेकर पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, निकाय चुनाव के लिए पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान महापौर और अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा के बाद की जाएगी। इस तरह से 26 जनवरी के बाद ही पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा सकता है। पार्षद प्रत्याशियों के नामों की सूची जिला अध्यक्षों से मांगी है। साथ ही विधायकों से भी सलाह-मशविरा ली जाएगी। इसके बाद पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जाएगा।

दावेदार लगा रहे जोर

वहीं, महापौर, अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए दावेदार अपने-अपने स्तर पर भारी जोर लगा रहे हैं। कुछ लोग तो प्रदेश संगठन के नेताओं से लेकर दिल्ली के अपने खास नेताओं से भी जुगाड़ लगाने में लगे हुए हैं। वहीं, अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से सिफारिश के साथ अन्य दावेदारों की बुराई भी करवा रहे हैं, ताकि उनको टिकट मिलने में कोई सियासी अड़चन न आ पाए।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube