FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मराजनीतिरायपुर

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर रायपुर पुलिस कंट्रोल रूम का करेगी घेराव ; भाजपा

रायपुर – भाजपा माना मंडल की बैठक अमलीडीह में संपन्न हुई जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने एवं हर घर में तिरंगा पहुंचाने में कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक नंदकुमार साहू ने राजधानी में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर घोर आक्रोश व्यक्त करते हुए मंगलवार 9 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने की बात कही।

श्री राठी ने बताया कि प्रदेश की राजधानी रायपुर में लगातार लूट ,डकैती, बलात्कार, चाकूबाजी एवं गोली चलने जैसी घटनाएं सामने आ रही है जिससे राजधानी रायपुर की छवि पूरे देश में अपराधगढ़ के रूप में उभर रही है और रायपुर पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनकर बैठा हुआ है जिसके विरोध में भाजपा माना मंडल द्वारा 9 अगस्त को दोपहर 1 बजे मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में सिविल लाइन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री खेम सेन,मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद लीलाधर चंद्राकर, छाया पार्षद विलास सुतार, नगर पंचायत माना के अध्यक्ष संजय यादव, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मिनी पांडे , महामंत्री शिव यादव , मेघूराम साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेश पिल्ले, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी नोरंगे सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube