FEATUREDGeneralNewsजुर्मराजनीतिरायपुर

गोलबाजार रायपुर : कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक पैर कटकर हुआ अलग…

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक पैर कटकर हुआ अलग, इलाज के दौरान मौत, शराब के नशे में थे युवक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.|शराब के नशे में युवक तेज रफ्तार में कार चला रहे थे. इसी दौरान शारदा चौक के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी| जिससे बाइक में सवार युवक का एक पैर कटकर अलग हो गया| हादसे के बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया| वहीं घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी|

 

आरोपी 

गोलबाजार टीआई के. के. वाजपेयी ने बताया कि सुबह 6 बजे कार ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी| कार सवार ने बाइक सवार के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी| घायल विकास विश्वकर्मा का एक पैर कटकर अलग हो गया था| इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई| उस कार में तीन युवक सवार थे, जो नशे में थे| चालक सुनील साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है| मामले में जांच जारी है| आगे की कार्रवाई की जाएगी|

 

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube