LatestNewsTOP STORIESराष्ट्रीयरोचक तथ्य

ED ने इन स्टार्स को पेश होने का दिया आदेश……

मुंबई| बॉलीवुड हो या टॉलीवुड इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं| एक्ट्रेस Rakul Preet Singh एक बार फिर से मुश्किलों में फंस गई हैं| प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 4 साल पुराने ड्रग मामले में Rakul Preet Singh को तलब किया है| Rakul के अलावा Rana Daggubati और Ravi Teja सहित टॉलीवुड के 12 अभिनेताओं और निर्देशकों को ED ने तलब किया है|

बता दें कि बीते साल Sushant Singh Rajput की मौत के बाद कानूनी उलझन में भी Rakul Preet Singh फंस चुकीं थीं| वहीं अब एक बार फिर से 4 साल पुराने मामले में Rakul Preet Singh के साथ टॉलीवुड के और भी कई अभिनेताओं को ED ने तलब किया है|

ये सितारे भी हैं लिस्ट में 

ED के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है, उन्होंने कहा कि वित्तीय जांच एजेंसी ने रकुल प्रीत, दग्गुबाती, तेजा, पुरी जगन्नाथ, चार्ममे कौर और मुमैथ खान सहित अन्य को अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ के लिए तलब किया है|

READ MORE: शुरू हो गई तीसरी लहर ? दोगुने नये केस से मचा हड़कंप….

31 अगस्त को पेश होंगे जगन्नाथ 

ED के अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने जगन्नाथ को 31 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है, वहीं, रकुल प्रीत को 6 सितंबर को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है, जबकि दग्गुबाती को 8 और तेजा को 9 सितंबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है|

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube