FEATUREDLatestNewsजुर्मराजनीति

विधवा महिला के गुप्तांग में डाला डंडा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

विधवा महिला की दबंगों ने बेरहमी से की पिटाई, गुप्तांग में डाला डंडा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

UP पीलीभीत. एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है| पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर विधवा महिला और उसके परिजनों की पिटाई कर दी| विधवा का आरोप है कि, दबंगों ने पिटाई करने के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने सहित कान के कुंडल भी नोंच लिए|

 

 

जानकारी के मुताबिक, घटना पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है. यहां की रहने वाली एक महिला के पति का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है| बीती शुक्रवार वह घर पर थी| आरोप है कि तभी पड़ोस का रहने वाला राममूर्ति अपने भाई रामसागर सहित पड़ोस के सूरज व नीरज के साथ जबरन घर के अंदर घुस आया| महिला के अनुसार आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उसके परिजनों पर हमला कर दिया| आरोप है कि विरोध करने पर उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया| जिससे वह लहूलुहान हो गई| महिला को आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया| महिला ने आरोपियों पर कान के कुंडल भी नोंचने के आरोप लगाए हैं|

 

 

पुलिस ने विधवा महिला की तरफ से मिली तहरीर पर चारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. बता दें कि पुलिस ने जिन 4 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है वह नामजद हैं| एसएचओ पूरनपुर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि, पीड़िता की तहरीर पर 4 आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच चल रही है| साथ ही घटना के बाद महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube