FEATUREDGadgetsGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीति

वेतन विसंगति की लड़ाई में अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा

छ ग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक 6 अगस्त 2022 को जी एस टी कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में लिपिक उपस्थित हुए।बैठक का मुख्य उद्देश्य लिपिकों की सदस्यता की जानकारी, आगामी आंदोलन की तैयारी की समीक्षा, व संघर्ष निधि के संबंध में आम राय था।
लिपिक संघ की बैठक प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी, संभागध्यक्ष दीपक मिश्रा जिलाध्यक्ष गौतम हाजरा संरक्षक आकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
लिपिक संघ की इस बैठक में प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा कि 22 अगस्त को हमे फेडरेशन द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन आंदोलन में सहयोग हमारे संगठन को करना है और वो महंगाई भत्ते व गृह भाड़े भत्ते को लेकर होगा लेकिन लिपिकों के वेतन विसंगति की लड़ाई के लिए लिपिकों को ही आगे आना होगा और अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।
लिपिक संघ के संभागाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि 17 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में जो लिपिकों के वेतनमान मे सुधार की घोषणा की है अब लिपिक साथी उस घोषणा को पूरा करने के लिये आंदोलन के लिये आगे आये।
लिपिक संघ के इस बैठक के लिए आभार जिलाध्यक्ष गौतम हाजरा ने किया।
लिपिक संघ की इस बैठक में चेतन सिन्हा, शंकर दास मानिकपुरी, वंदना साहू, श्रद्धा तिवारी, हर्षवर्धन झा, प्रशांत पांडे, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश साहू, अभिजीत, जी आर नायक, विवेक राजपूत, गौरव वैरागड़े, अमितेश तिवारी, शिबू जॉन टेकराम यादव, घनोद मार्कण्डेय, नितेश कुमार चार्ली, सनत कुमार वर्मा, इत्यादि लिपिक उपस्थित रहे।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube