FEATUREDGadgetsGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीरायपुरराष्ट्रीयरोचक तथ्य

बाइक चलाते समय चप्पल पहनते हैं, तो सावधान हो जाएं। आपका भी कट सकता है चालान

भारत में हर दिन सड़क हादसे होते हैं। जिनकी मुख्य वजह लापरवाही या नियमों के उल्लंघन करना है। सरकार ने रोड सेफ्टी के लिए कई नियमों को लागू किया है। ये नियम जनता की सुरक्षा के लिए है। जिनका पालन कर लोग खुद को और दूसरो को बड़े हादसे से बचा सकते हैं। जिस तरह बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है। उसी प्रकार जूता पहनना भी है। हालांकि कई लोगों को इस नियम के बारे में नहीं पता है। यदि आप भी बाइक चलाते समय चप्पल पहनते हैं, तो सावधान हो जाएं। आपका भारी चालान कट सकता है।

बता दें चप्पल पहन कर बाइक चलाना नियमों का उल्लंघन करना है। ऐसी गलतियां अक्सर लोग करते हैं। जल्दबाजी में या आसपास जाने के लिए चप्पल पहनकर निकल जाते हैं। अगर आप चप्पल पहनकर बाइक चलाते हुए पकड़े जाते हैं, तो आप पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का जुर्माना लगेगा।

इतने रुपए का कटेगा चालान

मोटर व्हीकल अधिनियम के अनुसार देश में बाइक चलाते समय निश्चित कपड़े पहनना जरुरी है। बाइक चलाते समय सर की तरह पैर भी पूरी तरह से ढका होना चाहिए। चप्पल पहनकर बाइक चलाते पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस एक हजार रुपए तक चालान काट सकती है। वहीं बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति अगर हाफ पैंट पहने है, तो भी चालान कट सकता है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार 2017 से 2020 के दौरान देश में सभी सड़कों पर मारे गए व्यक्तियों की कुल संख्या –

साल

मृतकों की कुल संख्या
2017  -147913

2018    151417

2019    151113

2020  151113

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube