FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़जुर्म

दो पड़ोसियों का विवाद हुआ खूनी खेल में तब्दील, पड़ोसी ने पति-पत्नी दोनों की कर दी हत्या

शुभम शर्मा – भिलाई | भिलाईं के खुर्सीपार में दो पड़ोसियों का विवाद खूनी खेल में तब्दील हो गया। पड़ोसी ने पति-पत्नी पर तलवार से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। डबल मर्डर की यह सनसनीखेज वारदात खुर्सीपार के केएलसी क्वार्टर की है। खुर्सीपार पुलिस की माने तो घटना सोमवार शाम की है। शराब के नाम पर विवाद के बाद आरोपी आकाश शर्मा ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर राजेश अवस्थी और माधवी अवस्थी पर हमला कर दिया था। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार देर रात दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब को लेकर हुआ था विवाद खुर्सीपार में डबल मर्डर का मुख्य कारण शराब की वजह बताया जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मृतक पति-पत्नी और आरोपी का परिवार पड़ोसी है। दोनों परिवारों के बीच शराब बेचने को लेकर आए दिन विवाद होता था। सोमवार को आरोपी आकाश शर्मा तैश में आ गया। वह तलवार लेकर सीधे मृतकों के घर पहुंच गया। आरोपी के पिता जगत पाल शर्मा और माता आशा शर्मा भी पहुंचे। तीनों ने मिलकर पति-पत्नी की हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना को अंजाम देने वाले लोगो को पुलिस ने कुछ ही घण्टे में गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube