FEATUREDLatestNewsराशिफल

आज का राशिफल : 30 जुलाई 2020 राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल : श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि रात 11 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज के दिन श्रीहरि भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रख विधि-विधान से पूजा करने का विधान है। साथ ही दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा।  इसके साथ ही सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू हो जायेगा।  इसके साथ ही दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 50 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

30 जुलाई 2020 मेष राशि

आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ पार्क में समय बितायेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।  आपके काम समय पर पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा।

30 जुलाई 2020 वृष राशि

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दोस्तों के साथ आज मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज नये-नये लोगों से दोस्ती होगी। जो आगे चलकर आपको आर्थिक लाभ पहुँचायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

30 जुलाई 2020 मिथुन राशि

आज ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने सेरूका हुआ काम जल्दी पूरा हो सकता है। किसी तरह के विवादों में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आप किसी तरह के विचारों में खोये रह सकते हैं, इससे कोई खास मौका आपके हाथ से निकल सकता है। किसी काम में परिवार वालों की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। आप जीवनसाथी के साथ घर पर ही पूजा पाठ में मन लगायेंगे। कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए।

30 जुलाई 2020 कर्क राशि

आज आपको किसी बड़ी कंपनी से डील करने का मौका मिलेगा। इस राशि के संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को किसी शो में गाने का ऑफर भी मिल सकता है। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार है। आज आपको किसी समस्या को सुलझाने का रास्ता मिलेगा।

30 जुलाई 2020 सिंह राशि

आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आज घर में ही छोटा-सा धार्मिक कार्य का अनुष्ठान करेंगे। आज आप बच्चों के जरुरत का सामान खरीदेंगे, आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। साथ ही अधिकारी आपके कामों से संतुष्ट होंगे। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

30 जुलाई 2020 कन्या राशि

आज आपका दिन परिवार वालों के साथ व्यतीत होगा। गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, आप उनको अपनी बात समझाने में सफल होंगे। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। परिवार वालों के साथ आज घर पर ही डिनर का आनंद उठायेंगे। आज आपका विश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आज आपके सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज कोई आपसे आर्थिक मद्द के लिए कह सकता है।

30 जुलाई 2020 तुला राशि

आज आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर ऐसा करना पड़े तो सावधानी के साथ यात्रा करें। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। ऑफिस में आज आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है।

30 जुलाई 2020  वृश्चिक राशि

आज पुराने लेन-देन को लेकर किसी से विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स आज पढ़ाई-लिखाई में खूब मेहनत करेंगे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता हैं, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बाहर का जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपकी कोई पुरानी समस्याएं खत्म होने की संभावना है।

30 जुलाई 2020 धनु राशि

आज पारिवारिक खुशियों के लिये आपको अपनी इच्छाओं का त्याग करना पड़ सकता है। आज आप थोड़े सोच-विचार में रहेंगे, बेवजह का तनाव लेने से बचें। कोई नया काम करने से आपको बचना चाहिए। बिजनेस कार्य में किसी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। आज किसी मित्र से बात करके अपने व्यापर को आगे बढ़ाने की रूप रेखा तैयार करेंगे।

30 जुलाई 2020 मकर राशि

आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पारिवार में आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

30 जुलाई 2020 कुंभ राशि

आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है। लेन-देन के मामले में पहले किसी बड़े की राय जरूर ले लें। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

30 जुलाई 2020 मीन राशि

आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल जायेगा। आज जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। रिश्तों में पॉजिटिविटी आयेगी। जीवन साथी को सफलता मिलाने से घर में उत्सव का माहौल बनेगा। आज बच्चे काफी खुश नजर आयेंगे। वेब डिजाइनर्स के लिये दिन काफी अच्छा है। आप किसी नई साइट पर काम कर सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी, आपकी तरक्की सुनिश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube