FEATUREDLatestNewsराशिफल

आज का राशिफल :10 अगस्त 2020 राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल : भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक थी। उसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो गयी है। सप्तमी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। सूर्योदय से लेकर कल की सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक कुमार योग रहेगा। साथ ही रात 10 बजकर 6 मिनट तक रवि योग रहेगा। जहां एक तरफ रवि योग अपनी पॉजिटिव ऊर्जा से आस-पास सब अच्छा रखने में मदद करता है, तो वहीं दूसरी तरफ कुमार योग सबके साथ दोस्ती का रिश्ता स्थापित करने में मदद करता है। रात 10 बजकर 6 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

10 अगस्त 2020 मेष राशि

ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपकी छोटी-सी मदद किसी व्यक्ति के लिये बहुत फायदेमंद रहेगी। इस राशि के विज्ञानं के स्टूडेंट्स कठिन विषयों को समझने के लिये नये तरीके ढूढेंगे। आपके दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे। बच्चे कोई नया खेल ढूंढ लेंगे। आपके विचार आप को जीवा नेम तरक्की देंगे।

10 अगस्त 2020 वृष राशि

आप के जीवन में नयी खुशियों का संकेत है। आपका जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है, जिससे परिवार के लोग भी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्रॉग रहेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेर इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं, जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी।

10 अगस्त 2020 मिथुन राशि

जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरे होने की संभावना है। काम में गति बनी रहेगी। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश होंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी समारोह में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। बच्चे दादा-दादी के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

10 अगस्त 2020 कर्क राशि

दिन जीवन में कोई अहम मोड़ ला सकता है। करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से किसी काम के लिये बाहर जाना पड़ सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। सभी परेशानियां दूर होगी।

10 अगस्त 2020 सिंह राशि

कोई नजदीकी मित्र मिलने आ सकता है। आप उनसे कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में उनसे मदद मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देना होगा। बड़े-बुजुर्ग सलाह पर गौर करना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

10 अगस्त 2020 कन्या राशि

लोग आपकी बातों पर ध्यान देंगे। पैसों की उलझी हुई किसी बात का समाधान आज बड़ी आसानी से निकल जायेगा। रोजमर्रा के कामों से थोड़ा समय निकालेंगे। परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। किसी खास व्यक्ति से अपनी बात कहने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि के छोटे बच्चों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

10 अगस्त 2020 तुला राशि

परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चों को माता-पिता से बड़ा सरप्राइज मिलने सकता है। बड़ी बहन किसी जरूरी काम में आप की मदद करेंगी। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

10 अगस्त 2020 वृश्चिक राशि

सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। ये यात्रा शुभ होगी,काम पूरा होगा। मस्ती के मूड में भी रहेंगे। लवमेट के साथ मॉल में जा सकते हैं। जिंदगी में कुछ नयापन आयेगा। बच्चों को शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। आप बहुत खुश होंगे। बड़े-बुजुर्ग बचपन के दोस्त से मिलेंगे,पुरानी यादों को ताजा करेंगे। मूड अच्छा रहेगा।

10 अगस्त 2020 धनु राशि

काम में पूरा आनंद लेंगे। आपका रुझान आध्यात्मता की ओर रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना मन में बनायेंगे। कार्यस्थल पर भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे लाभ होगा। परिवार के सदस्य आपसे खुश रहेंगे। सेहत के मामले में खुद को ताजगी से भरा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए दिन शुभ है। घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

10 अगस्त 2020 कुंभ राशि

ऑफिस में आपने इंटरेस्टिड का कोई काम दिया जायेगा। आपको काम में सफलता भी मिलेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के छात्र अपने कुछ विषयों में अधिक रुचि लेंगे। उनका पढ़ाई में पूरी तरह से मन लगेगा। दोस्तों की मदद के लिये आप हर समय तैयार रहेंगे। बिजनेस मैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।

10 अगस्त 2020 मकर राशि

किसी जरूरी चीज को खरीदने में काफी पैसे खर्च होंगे। इस राशि के लेखकों की रचना की प्रशंसा होगी। आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मंजिल पाने में पहुंचाने में मदद करेगा। किसी पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। आपको पर्सनल चीजों का ख्याल रखना चाहिए। कोई चीज गुम हो सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

10 अगस्त 2020 मीन राशि

दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग नई एक्टिविटी में भाग लेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। छात्र करियर में किसी सीनियर से सलाह लेंगे। सही सलाह से आपका करियर किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube