FEATUREDLatestNewsजुर्मराष्ट्रीय

घर की छत पर सुबह टहल रहा था छात्र, दिन-दहाड़े गोली मारकर कर दी हत्या

बिहार | नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ रसलपुर गांव में गुरुवार को 14 वर्षीय किशोर शंकर कुमार की हत्या दिन-दहाड़े गोली मारकर कर दी गई। वह अपने चाचा भूषण रजक के घर की छत पर सुबह में टहल रहा था कि पड़ोस की छत से चली गोली उसके मुंह में जा लगी। वह छत पर ही वह ढेर हो गया। बाद में पहुंची पुलिस ने जब पड़ोस के घर पर दबिश दी तो घर की महिलाओं ने रोड़ेबाजी कर दी। पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में चार महिलाओं तथा एक रिश्‍तेदार को हिरासत में लिया गया है

बताया जाता है कि भूषण रजक की जमीन से होकर पड़ोस के रविदास टोला के लोग रास्ता की मांग कर रहे हैं। इसका विवाद चार सालों से चला आ रहा है। बुधवार को भी दोनों पक्षों में रास्ते पर गोबर रखने के लिए विवाद हो गया था। तब पुलिस भी आई थी। पुलिस स्थिति नियंत्रित कर लौट गई थी। उसके दो दिन पहले भी बारिश में गिरे पेड़ को हटाने को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त भी थानाध्यक्ष रितुराज पहुंचे थे और पेड़ को हटवाकर रास्ता खोलवा दिया था। हत्‍या की घटना को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

भूषण रजक के दो पुत्र राज्य से बाहर नौकरी करते हैं। छोटा पुत्र शंकर पढ़ाई करता था, इसलिए उनकी गृहस्थी में वही हाथ बंटाता था। इस कारण वह अक्सर यहां रहता था।

घटना के बाद हिलसा के डीएसपी के पहुंचने पर शव को उठाया गया। पुलिस पर हमला व हत्‍या के मामलों में दो दर्जन से अधिक लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस टीम ऐहतियातन गांव में कैम्प कर रही है।

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *