FEATUREDGadgetsGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मबिलासपुर

गणेश विसर्जन से लौट रहे ,युवक की हत्या: पत्नी और बेटी को छोड़कर,दूसरी विधवा महिला के साथ रहता था;

बिलासपुर में फरसा मारकर युवक की हत्या कर दी गई। युवक अपनी पत्नी और बेटी को छोड़कर दूसरी विधवा महिला को अपने साथ रखा था। वह महिला को मारपीट कर धमकाता भी था। इसकी वजह से महिला के परिजन युवक से नाराज रहते थे। पुलिस को शक है कि महिला के परिजनों ने युवक को मार डाला। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

चकरभाठा थाना क्षेत्र के तेलसरा में निवासी संदीप सिंह ठाकुर(38) को पीलिया था। शुक्रवार की शाम वह अपना चेकअप कराने के लिए शहर आया था। बताया जा रहा है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन होने के कारण वह जांच कराने के बाद वापस गांव चला गया। वापस लौटने के बाद संदीप भी गणेश विसर्जन में शामिल हुआ था। रात करीब 10.30 बजे प्रतिमा विसर्जन के बाद सभी गांव वाले अपने-अपने घर चले गए। उधर, संदीप सिंह भी घर लौट रहा था। उसी दौरान संदीप की हत्या कर दी गई।

संदीप पर हमला करने के बाद युवक उसे छोड़कर भाग गए। खून से लथपथ संदीप की लाश गांव के शत्रुघन किराना दुकान के पास पड़ी थी। उसके गले और सिर में चोट के निशान थे। आस-पास के लोगों ने ही उसका शव देखा था। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस कुछ संदेहियों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।

TI मनोज नायक ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि संदीप की तीन साल पहले शादी हुई है। उसकी बेटी भी है, जिन्हें उसने छोड़ दिया है। पत्नी और बेटी रायपुर में रहते हैं। इधर, संदीप गांव की महिला से संबंध बना लिया था और उसे साथ में रखा था। संदीप शराब पीकर महिला के साथ मारपीट करता था उसे धमकाता था। उन्होंने बताया अब तक की पूछताछ और जांच में महिला के परिजनों पर ही हत्या का शक है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube