LatestNewsछत्तीसगढ़राजनीति

प्रदेश में झमाझम बारिश की आसार, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जारी किया है। पूरे छत्तीसगढ़ में बिलासपुर रायपुर और दुर्ग संभाग में हेवी रेनफॉल होने की संभावना जताई गई है। सरगुजा और बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आगामी 23 तारीख तक के लिए पूरे प्रदेश में येलो उपस्थिति जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सभी संभागों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
वहीं आज मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। अरब सागर में बने चक्रवाती घेरे से बने सिस्टम के चलते हो बारिश की संभावना जताई गई है।

भोपाल, रायसेन, होशंगाबाद सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मानसून की ट्रफ लाइन उत्तरप्रदेश से मध्यप्रदेश की तरफ मूव कर रही है। भारी बारिश वाले स्थानों पर लोगों से अतिरिक्त सावधानी रखने की ज़रूरत बताई गई है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube