FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

स्कूटर में कांग्रेस का झंडा बांधे रायपुर की सड़को पर अक्सर घूमने वाला आमोद सिन्हा को निगम मंडल में स्थान देने युवा कांग्रेस महासचिव ने लगाई गुहार

रायपुर। सोशल मीडिया में निगम मंडल को लेकर खूब चर्चा हो रही है। जिसमे से एक चर्चा गंभीर और न्याय स्वरूप भी देखा जा रहा है। रायपुर जिला युवा कांग्रेस के महासचिव ने अपने फेसबुक में लिखा है।

“आपने इन्हें स्कूटर में कांग्रेस का झंडा बांधे रायपुर की सड़को पर घूमते देखा होगा इस कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान और निस्वार्थ भावना से पार्टी का झंडा उठाने वाले कार्यकर्ता का नाम आमोद सिन्हा है। 2 वर्ष पहले जब राहुल गांधी जगदलपुर आये थे ये अपनी स्कूटर में जगदलपुर पहुँच गये थे। कल निगम मंडल की सूची देख कर मैं वैसे ही गदगद हूँ के जिन लोगो ने अपना आधा जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया ऐसे सीनियर नेताओं को कल लिस्ट में देख कर लगा के भुपेश बघेल जी की सरकार है जिन्होंने इन नेताओं की पार्टी के प्रति ईमानदारी त्याग और निष्ठा को पहचाना मैं मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Mohan Markam से आग्रह करता हूँ की निगम मंडल में आमोद सिन्हा को भी लिया जाये।”

akhilesh

Chief Reporter