FEATUREDGeneralLatestNewsTOP STORIESजुर्म

कोर्ट के बाहर नोटरी अधिवक्ता ने खुद को मारी गोली….शहर में सनसनी फैल गई

कोर्ट के बाहर नोटरी अधिवक्ता ने खुद को मारी गोली, कारण अज्ञात…शहर में सनसनी फैल गई..

होशंगाबाद, मनोज कुमार। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में नोटरी अधिवक्ता ने खुद को गोली मारी ली है। जिसके बाद से इस घटना को लेकर शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची है।

 

बता दें कि नोटरी अधिवक्ता आनंद दुबे ने सुबह 9.30 बजे खुद को गोली मार ली है। आनंद दुबे जब कोर्ट के गेट पर खुद के बैठने की जगह पर बैठे थे तभी उन्होने अचानक खुद को गोली मार ली। पुलिस को लोगों ने इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक इस घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

akhilesh

Chief Reporter