Latestजुर्मराष्ट्रीय

महिला सिपाही से की छेड़खानी, विरोध किया तो फोड़ा सिर, आरोपी गिरफ्तार….

सिरफिरे युवक ने महिला सिपाही से की छेड़खानी, विरोध किया तो फोड़ा सिर, आरोपी गिरफ्तार…

UP लखनऊ. अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही पिंक पेट्रोलिंग में गश्त पर निकली थी| इस दौरान सिरफिरे युवक ने महिला सिपाही की जमकर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया| आरोपी ने पहले सिपाही पर भद्दे कमेंट किए. उसके बाद लोहे की रॉड से सिर फोड़ दिया| घटना में सिपाही मौके पर गिर गई| कमिश्नर डीके ठाकुर ने सख्त कदम उठाया है| आरोपी युवक के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है|

मामला अलीगंज थाना क्षेत्र का है| यहां पिंक पेट्रोलिंग में तैनात महिला सिपाही करीब शाम 6 बजे गश्त पर निकली| सेक्टर-बी पहुंचते ही एक सिरफिरे युवक ने महिला सिपाही पर भद्दे कमेंट किए. सिपाही ने स्कूटी रोककर युवक को फटकार लगाई| इस पर गुस्साए युवक ने सिपाही के सिर पर रॉड से वार कर दिया| हेलमेट पहनने के बावजूद सिपाही का सिर फट गया| घटना में महिला सिपाही के सिर से खून बहने लगा. वह बेसुध होकर गिर गई| इतने में युवक भाग निकला| राहगीरों ने किसी तरह सिपाही की जान बचाई और थाने पर सूचना दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को अस्पताल पहुंचाया|

 

इंस्पेक्टर अलीगंज पन्ने लाल यादव ने बताया कि आरोपी प्रभात सिंह के पिता पेशे से वकील हैं| परिजनों ने युवक को साइको बताया है| उनका कहना है कि वह अक्सर लोगों से मारपीट कर देता है|

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *