छत्तीसगढ़

स्व. गणेश सिंह सेंगर की 13 वीं पुण्यतिथि, ‘हमारा जीवन आपके लिए’ सामाजिक संस्था ने वृद्ध महिला औऱ पुरूषों का किया सम्मान

स्व. गणेश सिंह सेंगर की १३ पुण्यतिथि पर लटिया (अकलतरा) में वृद्ध “महिला और पुरुषों” को किया गया कपड़ा औऱ फल देकर सम्मानित।

हमारा जीवन आपके लिए’ सामाजिक संस्था के तत्वावधान में ग्राम लटिया, अकलतरा में गणेश सिंह सेंगर की जन्म जयंती पर गांव के वृद्ध पुरुष तथा महिलाओं को कपड़ा तथा फल देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रशांत सिंह सेंगर ने बताया की मेरे प्रेरणा स्रोत स्व. श्री गणेश सिंह सेंगर जी का जन्म १६/५/१९४२ को लटिया में मालगुजार परिवार में हुआ था। अकलतरा के पूर्व विधायक स्व. धीरेन्द्र सिंह और स्व.गणेश सिंह दोनो में बहुत अच्छा और घनिष्ठ संबंध था

स्व.गणेश सिंह सेंगर समाज के गांव में निवासरत लोगों के उत्थान के बारे में बोलते थे गांव के विकास तथा सभी का सम्मान करना चाहिए। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए ‘हमारा जीवन आपके लिए’ सामाजिक संस्था उनके विचार को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा दूसरों की सेवा करने तथा महिला सशक्तिकरण ,महिला विकास, महिला उत्पीडन में कार्य करेगी।

गौर हो कि हमारा जीवन आपके लिए सामाजिक संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान दे रहा है
वर्तमान में संस्था जांजगीर जिले के अकलतरा के सभी ग्रामों में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। लोगों एवं युवाओं में समाज सेवा की निस्स्वार्थ भावना जागृत करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। संस्था के अध्यक्ष प्रशांत सिंह सेंगर ने कहा कि सेवा धर्म ही मनुष्य का अनमोल गहना है। समाज सेवा के माध्यम से ही मानव जीवन के मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्रशान्त सिंह सेंगर, सचिव राजश्री राठौर, उपाध्यक्ष पवन साहू, सह सचिव स्वाति सिंह राठोर,कोषाध्यक्ष पन्ना साहू, संरक्षक दिनेश कैवर्त, संरक्षक अनिमा सिंह, संरक्षक मोहनी शंकर शर्मा , आयुष राठौर पवन भारती साहू,ओमी जगत , बडी संख्या में सब उपस्थित थे ग्राम लटिया के सरपंच मति सती देवी शांडिल्य,भूत पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार सिंह, बीरेंद्र साहू, संजू यादव, ज्ञानेश्वरी सिंह, मिडिया प्रभारी जयदास मानिकपुरी व लटिया और क्षेत्र के गणमान्य उपिस्थत रहे।

*हमारा जीवन आपके लिए* एक सामाजिक संस्था।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube