FEATUREDLatestNewsस्वास्थ्य

कोविड-19 अस्पताल में लगी तड़के की आग, झुलस कर 8 कोरोना मरीजों की मौत

गुजरात | गुजरात में अहमदाबाद के एक कोविड-19 अस्पताल में आज तड़के सुबह लगी आग में 8 मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल का नाम श्रेय कोविड-19 अस्पताल बताया जा रहा है। 50 बिस्तरो़ वाले इस अस्पताल में घटना के वक्त 40 से 45 मरीज भर्ती थे। 3:30 बजे तड़के सुबह लगी आग, देखते ही देखते धधक गई। इसमें झुलस कर 8 मरीजों की मौत हो गई। मरने वाले मरीजों में 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं जबकि 30 अन्य मरीजों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें अन्यत्र शिफ्ट किया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना की सूचना मिलने पर गुजरात के मुख्यमंत्री से दूरभाष पर बात की और घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए जरूरी निर्देश दिए।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube