FEATUREDGadgetsGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुररायपुर

एक ही दिन तीन जगह चाकूबाजी: पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार राजधानी

राजधानी में पुलिस की सख्ती और कार्रवाई के बाद भी चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को सिविल लाइन, आजाद चौक और उरला इलाके में चाकूबाजी हो गई। वारदात में तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश की जा रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि रेड्डी कॉलोनी निवासी फ्रांसिस स्वामी कांकेर ट्रेवल की बस चलाता है।

वह केनाल रोड में अपनी बस पार्क करता है। सोमवार की रात 10.30 बजे वह उसी जगह पर बस पार्क कर रहा था। उसी समय वहीं नजदीक के कॉलोनी में रहने वाला अजय महानंद आ गया। उसने कहा कि बस यहां क्यों पार्क करते हो, दूसरी जगह अपनी गाड़ी खड़ी करो। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। अचानक अजय ने चाकू निकाला और फ्रांसिस के पेट, जांघ और हाथ में तीन बार हमला कर दिया। फ्रांसिस को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

वहीं आजाद चौक इलाके में रात 10 बजे आश्रम तिराहा के पास खड़े अजीम कुरैशी पर हमला हो गया। अजीम निजी होटल में बाउंसर है। वह चौक पर खड़ा हुआ था। तभी वहां पर राहुल गेंदरे आया और गाली गलौज करने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। राहुल ने चाकू निकाला और अजीम पर हमला कर दिया। बचाव के बावजूद उसके हाथ दो जगह चोट लगी। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी ओर बीरगांव में काम करने वाली पूजा बेलदार पर दोपहर 3 बजे उसके जीजा अमित साहू ने चाकू से हमला कर दिया। युवती पर चाकू से दो वार किए गए। शोर शराबा सुनकर आस-पास वाले इकट्ठा हो गए तो आरोपी भाग निकला। पूजा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। चाकूबाजी की गंभीर धारा नहीं लगाई। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अमित और उसकी पत्नी में विवाद चल रहा है। इसी वजह से उसने अपनी साली पर हमला कर दिया। वहीं गुढियारी इमसें रविवार रात जानलेवा हमला करने वाले करण नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार शाम जेल भेज दिया हैं।

तलवार-चाकू लेकर घूमते दो युवक गिरफ्तार
पुरानी बस्ती पुलिस ने तलवार-चाकू लेकर घूमते हुए तुकाराम साहू और डीकेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है। आराेपी खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे थे। पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube