FEATUREDरोचक तथ्य

इतिहास के पन्नों में 9 जुलाई! भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनाएं जानिए

साल के सातवें महीने का नौवां दिन इतिहास के पन्नों में बहुत सी अच्छी- बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें कुछ भारतीय सिनेमा से जुड़ी हैं। दरअसल 1925 में इसी दिन वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरुदत्त का जन्म हुआ था, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

इतिहास में आज की तारीख में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1816: अर्जेंटिना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1819: सिलाई मशीन के अविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्‍म।

1875: बंबई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना।

1925: भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निदेशकों में शुमार गुरुदत्त का जन्म।

1938: अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।

1951: देश में पहली पंचवर्षीय योजना (1951-56) को प्रकाशित किया गया।

1969: वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया।

1973: में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।

1973: ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।

1982: तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।

1991: दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।

2002: ‘आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया।

2004: एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।

2011: सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube