FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

अज्ञात कारणों से क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने की खुदकुशी

अंबिकापुर। संभाग के सीतापुर ब्लॉक के केरजू स्थित क्वारनटाईन सेंटर में रखे गए युवक ने फाँसी लगा कर ख़ुदकुशी कर ली है। युवक रायपुर से बीते दिनों गाँव लौटा था, गाँव वालों की सूचना के बाद प्रशासन ने उसे क्वारनटाईन सेंटर में रखा था।


युवक की पहचान प्रदीप कुमार केरकेट्टा के रुप में बताई गई है। युवक की आयु करीब 19 वर्ष थी। युवक ने फाँसी तब लगाई जबकि क्वारनटाईन सेंटर में भोजन दिया जा रहा था।

मौक़े पर मौजुद कलेक्टर संजीव झा ने को बताया-
“युवक दो वर्षों से रायपुर में था और बोरवेल कंपनी में हेल्पर था, 2 जुलाई को गाँव लौटा था, और 9 जुलाई को उसका RTPCR टेस्ट कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट प्रतिक्षित है”

इस क्वारनटाईन सेंटर में 12 लोग मौजुद हैं। प्रथम दृष्टया जो जानकारी पुलिस को मिली है उसके अनुसार युवक का किसी से प्रेम संबंध था और युवती के द्वारा संबंध तोड़ने से वह व्यथित था। पुलिस विवेचना जारी है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube