FEATUREDGadgetsGeneralLatestNewsUncategorizedजुर्म

खून से सने लाश के साथ हथौड़ा भी बरामद, 13 साल की बेटी हुई फरार,

नई दिल्ली –  टाटानगरी के रूप में मशहूर झारखंड के जमशेदपुर में आज डबल मर्डर की एक घटना से सनसनी फैल गई। इस दोहरे हत्याकांड में मरने वालों की पहचान पति-पत्नी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस बीच शुरुआती जानकारी के अनुसार इस डबल मर्डर केस का आरोप मरने वालों की 13 साल की बेटी पर लग रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से वो फरार है।

जमेशदपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार टेल्को थाना क्षेत्र के मंडल बस्ती में स्थित एक घर में पति-पत्नी की लाश मिली। दोनों के शव खून से लथपथ थे। जब पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान मंडल बस्ती निवासी भूपेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है।

किसी बात को लेकर घर में अक्सर होता था विवाद

पुलिस ने बताया कि स्थानीयी लोगों से जानकारी मिली कि भूपेंद्र प्रसाद और सविता देवी अपनी 13 साल की बेटी के साथ मंडल बस्ती में रहा करते थे। पति-पत्नी दोनों मजदूरी का काम करते थे। किसी बात को लेकर उनके घर में अक्सर विवाद होते रहता था। हमलोग छानबीन में लगे हैं। घटना के बाद से भूपेंद्र की बेटी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

फॉरेसिंक टीम व डॉग स्क्वॉड को जांच के बुलाया गया

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी का शव खून से लथपथ अवस्था में उनके घर से बरामद किया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक हथौड़ा भी बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि उसी हथौड़े से वारकर आरोपी लड़की ने माता-पिता की हत्या कर दी। सिटी एसपी विजय शंकर ने बताया कि हत्या के कारण का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। फरार बेटी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद भी हत्या का राज खुलेगा।

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube