FEATUREDLatestNewsराजनीति

गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को बनाया गया मेघालय का राज्यपाल, तो वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल गोवा का संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार

गोवा | केंद्र की मोदी सरकार ने गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का ट्रांसफर कर दिया है। केंद्र सरकार ने सत्यपाल मलिक को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान के अनुसार, गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है, तो वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी को गोवा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी कैबिनेट के इस फैसले पर मुहर लगा दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 25 अक्टूबर 2019 को राज्यपाल सत्यपाल मलिक का जम्मू-कश्मीर से ट्रांसफर कर दिया गया था। उन्हें सरकार ने गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। तभी सरकार ने राज्यपाल सत्यपाल मालिक की जगह पर पूर्व आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। चंद्र मुर्मू को हाल ही में जो सीएजी के प्रमुख बनाया गया है।

आपको बताते चलें कि सत्यपाल मलिक बिहार के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके हैं। उन्हें साल 2018 में कुछ महीनों के लिए ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार राज्यपाल भी दिया गया था। मलिक ने 1989 से 1991 तक अलीगढ़ संविधान सभा का प्रतिनिधित्व किया है। वह 1980-1986 और 1986-1992 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube