FEATUREDLatestरायपुर

सफाई अभियान तहत जोन क्रमांक-1 में मौजूद रहे महापौर…

रायपुर।  डेंगू के मामले बढऩे के बाद रायपुर नगर निगम में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान मंगलवार को महापौर एजाज ढेबर, विधायक विकास उपाध्याय समेत निगम अमला मौजूद रहे।वहीं नगर निगम जोन क्रमांक-1 में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। नगर निगम के जोन क्रमांक-1 में एक साथ 9 मरीज मिले हैं। 8 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। वहीं एक मरीज अस्पताल में भर्ती है।इसके अलावा वार्ड 15 व 18 में भी निगम ने विशेष सफाई अभियान करवाया। एंटी लार्वा ट्रीटमेंट, फागिंग सहित चुना, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, नालियों की सफाई कर विंडो कूलरों में जमा पानी खाली करके केमिकल दवा छिड़काव करवाया।

READ MORE:दबंगों ने महिला की चारपाई से हाथ-पैर बांधकर की बेरहमी से पिटाई : मानवता शर्मसार

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि डेंगू के बढ़ते मामलों की वजह से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पहाड़ी चौक में भी 9 मरीज मिले थे, फॉकिंग किया जा रहा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा, यहां क्लोरीन की दवाइयां भी बांटी जाएगी, और ऐसा कर जल्द ही हम डेंगू पर नियंत्रण पा लेंगे।वहीं विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि डेंगू को लेकर जहां से शिकायते आ रही थी, उनकी शिकायते जल्द दूर होंगी। स्वास्थ्य विभाग ये पूरा प्रयास कर रही कि कैसे भी करके लोगों को सुरक्षित किया जाए। प्रशासनिक अमला लगातार इस पर काम कर रहा है। एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।

READ MORE:आज रायपुर समेत कई जिलों में होगी बूंदाबांदी

डेंगू के खतरे को देखते हुए फागिंग की शुरुआत भी की जा रही है। साथ ही लोगों को भी जागरूक होना होगा। वे अपने घर जल जमाव न कर, कूलर का पानी खाली कर लें।यदि किसी को कोई लक्षण नजर आ रहे है तो वे स्वास्थ्य विभाग के कैंप के द्वारा जांच करा सकते है। दवा से लेकर इलाज तक सारी सुविधाएं मुफ्त है।जोन 7 के वार्ड 22 में विशेष अभियान चला। कुल 10 वार्डों में अभियान चलाया गया। यहां चुना एवं ब्लीचिंग पावडर का व्यापक रूप से छिड़काव वार्डों में करवाया गया।

READ MORE:सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत…सात गंभीर रूप से घायल

अधिकारियों को ऐसे वार्डों में विशेष सतर्कता एवं सतत निगरानी रखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाने निर्देश दिये हैं, जिन वार्डों में डेंगू के मरीज मिल रहे है।आज 10 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अगले सात दिन में सभी 70 वार्डों में विशेष सफाई अभियान एवं मच्छर जनित रोग डेंगू के प्रति जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube