FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना खुशखबरी न्यूज़: भारत में कोरोना वैक्सीन का उत्पादन शुरू…

नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जुटी हुई है। इस बीच दुनिया के दो बड़े देशों ने कोरोना से लोगों को निजात दिलाने के लिए हाथ मिलाया है। ये देश कोई और नहीं बल्कि ब्रिटेन और भारत है। देश में कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए पुणे में वैक्सीन का उत्पादन शुरू हो गया है।

आपको बताते जाए कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की संभावित वैक्सीन की आपूर्ति के लिए ब्रिटिश स्वीडिश फार्मास्युटिकल कंपनी आस्ट्राजेनेका ने भारत के साथ मिलकर काम करने सहमति जताई है। यह दोनों मिलकर 1 अरब कोरोना वैक्सीन को भारत समेत कम आय वाले देशों में उपलब्ध कराएंगे। इनमें से 40 करोड़ वैक्सीन की 2020 के आखिर तक आपूर्ति कराने करने का लक्ष्य है।

आपको बताते जाए कि वैक्सीन बनाने की रेस में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सटी सबसे आगे है। यहां वैक्सीन का ट्रायल दूसरे फेज में पहुंच गया है। वहीं पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट (SII) यहां विकसित होने वाली वैक्सीन के साथ काम कर रही है। हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने AZD1222 के दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल की घोषणा कर दी है। इसमें 10 हजार व्यस्कों को शामिल किया जाएगा। कई देशों में इसके बाकी के ट्रायल शुरू होने वाले हैं। ब्राजील ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल को मंजूरी प्रदान कर दी है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube