FEATUREDGeneralLatestNewsअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना बिग ब्रेकिंग: भारत में कोरोना वायरस के हालात बेकाबू…पिछले 24 घंटे में 10 हजार के करीब आए मामले, देश में संक्रमितों की संख्या 2.26 लाख के पार…

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस के हालात बेकाबू होते जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के लगातार दूसरे दिन 9 हजार से अधिक मामले आए हैं। 4 मई को रिकॉर्ड 9838 लोगों में कोविड 19 की पुष्टि हुई है। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 2,26,713 पर पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में 4 मई को तीन हजार के करीब लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में 1439 लोगों समेत प्रदेश के 2933 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 1384, दिल्ली में 1359, गुजरात में 492, उत्तर प्रदेश में 367, पश्चिमी बंगाल में 368, हरियाणा में 327, जम्मू कश्मीर में 285, असम में 285 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

दूसरी तरफ देश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,26,713 हो गई है। इनमें से 1,11,888 मरीज सक्रिय हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इसके अलावा 1,08,450 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 274 मरीजों की मौत हुई है। देश में अभी तक 6363 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारत में मरने वालों की संख्या बढ़ रही

कोरोना वायरस के मरीजों के साथ कोविड 19 से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 274 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 123 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा दिल्ली में 44, गुजरात में 33, तमिलनाडु-उत्तर प्रदेश में 15-15 लोगों ने दम तोड़ा है। महाराष्ट्र में अभी तक 2710 लोगों की मौत हो चुकी है।

विश्वभर में 66.97 लाख हुए संक्रमित

पूरे विश्व में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 66 लाख को पार कर गई है। 5 मई की सुबह तक 66,97,763 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 3.93 लाख लोगों की महामारी से मौत हुई है। 30,60,213 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में 19.24 लाख लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। यहां पर 1.10 लाख लोगों की मौत हुई है। जबकि पाकिस्तान में 85264 लोग कोविड 19 से संक्रमित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube