FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

देश में कोरोना हुआ बेकाबू! टूट गया हर दिन का रिकॉर्ड, आज 77 हजार से ज्यादा आये केस


Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस के मामले बहुत ही तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। भारत में आज कोरोना वायरस के हर दिन के रिकॉर्ड टूट गए हैं। क्योंकि, भारत में आज पहली बार सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में गुरुवार को 1 दिन में सर्वाधिक कोरोना वायरस के 75 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। लेकिन, आज देश में कोरोना वायरस के 77 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस का आंकड़ा 33 लाख 87 हजार को पर कर गया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 77,266 मामले सामने आये हैं और एक दिन में 1057 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 33,87,501 हो गया है। जिसमें 7,42,023 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 25,83,948 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 61,529 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में अब तक 3,94,77,848 टेस्ट हुए

भारत में कोरोना वायरस के साथ जंग तेज हो गयी है। देश में हर रोज औसतन 10 लाख के करीब कोरोना वायरस के टेस्ट किए जा रहे हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 27 अगस्त तक टेस्ट किए गए कोविड-19 सैंपलों की कुल संख्या 3,94,77,848 है, जिसमें 9,01,338 सैंपलों का टेस्ट कल किया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें, पूरी दुनिया में अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। अमेरिका के बाद ब्राजील ने दूसरा स्थान कायम किया हुआ है। वहीं भारत में जिस तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। उन्हें देखा जाए तो भारत बहुत ही जल्द ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए विश्व में दूसरे स्थान पर आ जाएगा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube