FEATUREDGadgetsGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए अशोक कुर्रे…………

रायपुर –   छत्तीसगढ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय दल, जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष की बैठक मैग्नेटो मॉल रायपुर में आयोजित की गई थी। जिसमें प्रांतीय कार्यकारिणी का चयन किया गया। अशोक कुर्रे को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

news bindass
news bindass

अशोक कुर्रे तकनीकी सहायक संघ के भी प्रदेश अध्यक्ष हैं।। इन्हे संगठन में नेतृत्व करने का पूर्व से लम्बा अनुभव हैं। कुशल नेतृत्वकार होने के कारण सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में प्रदेश अध्यक्ष के पद हेतु अशोक कुर्रे के नाम पर मुहर लगाए। अब मनरेगा कर्मचारी महासंघ की कमान अशोक कुर्रे जी के ऊपर हैं।

news bindass
news bindass

अब इनके नेतृत्व में संगठन की लंबित मांग जैसे पूर्व में 71 दिनो के हड़ताल में 04 सूत्री मांगो पर सहमति बनी हैं, उसे अमल करवाना प्रमुख हैं।। साथ ही 12731 कर्मचारियों के नियमितीकरण जैसे मुद्दे को पूर्ण करवाने की जिम्मेदारी हैं।

news bindass
news bindass

प्रदेश अध्यक्ष के अलावा मुख्य सलाहकार  धरम सिंह, सलाहकार  प्रमील लथारे, महिला विंग की अध्यक्ष कु सारिका देवांगन, उपाध्यक्ष  महेंद्र भारद्वाज, संतोष कश्यप, श्रीमती अमृता मार्टिन, महासचिव  सुनिल मिश्रा, सचिव अजय क्षत्रिय, सह सचिव  मनीष देवांगन,  संतोष देवांगन, कार्यक्रम प्रबंधक विजय प्रताप सिंह, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक  शिवम नगरची,  हितेश सिन्हा दिनेश साहू, मीडिया प्रभारी  प्रशांत यादव, IT सेल प्रभारी  सिद्धार्थ जायसवाल, संगठन मंत्री मनोज गंधर्व  ,संभाग अध्यक्ष बिलासपुर  विकास जायसवाल को नियुक्त किया गया।। उपरोक्त चयन के पश्चात राधेश्याम कुर्रे, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद देते हुए, नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube