FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरव्यापार

15 साल बाद पंडरी थोक बाजार में नए अध्यक्ष, एकता पैनल का वर्चस्व टूटा,

रायपुर  –  रायपुर थोक कपड़ा व्यापारी संघ  के नए अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा चुने गए है। इन्होंने पूर्व अध्यक्ष व व्यापारी एकता पैनल के समर्थक चंदर विधानी को हरा दिया है। पंडरी कपड़ा बाजार के इतिहास में 15 साल में पहली बार चुनाव हुआ है। इससे पहले अध्यक्ष पद पर व्यापारी एकता पैनल के लोगों को ही मनोनीत कर दिया जाता था।

इस बार अध्यक्ष पद पर जय व्यापार पैनल का दबदबा कायम रहा। पंडरी थोक बाजार के 274 सदस्यों में से 190 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें छाबड़ा को 106 वोट, चंदर विधानी को 70 वोट एवं राजेश माखीजा को 10 वोट ही मिले। साथ ही चार वोट अवैध घोषित हुए। पंडरी थोक कपड़ा बाजार के नए अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा वर्तमान में चैंबर आफ कामर्स में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी कायम है। अध्यक्ष ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन 15 दिनों के भीतर करेंगे। नई टीम का कार्यकाल 2 वर्षों का होगा। पंडरी कपड़ा बाजार की समस्याओं को दूर हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

प्रमुख बाजारों पर जय व्यापार पैनल की नजर

चैंबर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के प्रमुख बाजारों में अध्यक्ष, महासचिव, सचिव पदों पर जय व्यापार पैनल की नजर है। बीते वर्ष चैंबर चुनाव में व्यापारी एकता पैनल को करारी मात देने के बाद जय व्यापार पैनल ने अब शहर के भीतर व्यापारी संघों में भी अपने समर्थक और लोगों की नियुक्ति के लिए दांव-पेंच शुरू कर दिया है।

इसका उदाहरण सराफा बाजार के चुनाव में देखने को मिला, जिसमें हाल ही में जय व्यापार के समर्थक सुरेश भंसाली गुट ने कब्जा जमाया। जय व्यापार पैनल के कुछ पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी खुद परिवर्तन चाहते हैं, क्योंकि इससे पहले बाजारों में अध्यक्ष थोपा जाता था। चुने नहीं जाते थे। ज्यादातर बाजारों में 10 साल से भी अधिक समय तक चुनाव नहीं हुए हैं। इसलिए अब व्यापारी काम को तरजीह देखते हुए व्यापारी नेता चुन रहे हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube