FEATUREDGadgetsGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरव्यापार

बड़े त्योहारों पर अब 10 हजार रुपए तक ले सकेंगे एडवांस; 10 किश्तों में लौटाना होगा ,कर्मचारियों

रायपुर-  छत्तीसगढ़ में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को एक और राहत दी है। कर्मचारियों के त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ा दी गई है। यानी बड़े त्योहारों के लिए कर्मचारी अगर वेतन से एडवांस लेना चाहता है तो 10 हजार रुपए तक ले सकता है। अभी तक यह सीमा केवल 8 हजार रुपए तक थी। वित्त विभाग ने त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के मुताबिक इस मद में एडवांस रकम प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ कार्यभारित और आकस्मिकता सेवा के कर्मचारियों को मिलेगी। यह प्रमुख त्योहारों, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, होली, रक्षा बंधन, ईद-उल-जुहा, ईद-उल-फितर और क्रिसमस पर ही मिलनी है। त्यौहार के लिए एडवांस रकम किसी कर्मचारी को एक कैलेन्डर वर्ष में केवल एक बार ही दी जाएगी।

जब तक पुराने एडवांस की वसूली नहीं हो जाती तब तक दूसरे एडवांस की पात्रता नहीं होगी। इस एडवांस रकम की वसूली 10 समान मासिक किस्तों में की जानी है। वेतन से समायोजन के लिए रकम की कटौती उसी महीने के वेतन से शुरू हो जाएगी जिस महीने एडवांस दिया गया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube