FEATUREDजुर्म

डॉक्टर के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट….दो महिलाओं को मौके से मोहल्ले वालो ने पकड़ा…दो युवक बाइक छोड़कर फरार…

मेरठ। मेरठ जिले  के गगोल रोड स्थित दुर्गा एनक्लेव में रविवार को एक डॉक्टर के मकान में सेक्स रैकेट चलता मिला। स्थानीय लोगों ने दो महिलाओं को मौके से पकडा। हंगामे की स्थिति में दो युवक बाइक छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। दुर्गा एनक्लेव में एक डाक्टर का मकान है, जिसमें रविवार को सेक्स रैकेट चलता हुआ स्थानीय लोगों ने पकड़ा।

दो महिलांओं को लोगों ने पकड़ा और मौके से दो युवक भाग गए। महिलाओं ने बताया कि महिला दलाल यह धंधा करा रही है। वह फोन कर बुलाती थी और जितने पैसे मिलते थे उसके आधे दिए जाते थे। बाद में लोगों ने महिलाओं को चेतावनी देकर वहां से जाने दिया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube