FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

बस्तर में अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा, 9.46 लाख की विदेशी मदिरा

जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1261.8 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की है। दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा में परिवहन के दौरान पकड़ी गई शराब मध्यप्रदेश प्रांत की बताई गई है। कार्रवाई में 140 पेटी और 10 नग, कुल 7010 नग गोवा ब्रांड की विदेशी मदिरा बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत 9 लाख 46 हजार 350 रुपये आंकी गई है।

आबकारी विभाग के अनुसार, शराब का अवैध परिवहन किए जाने की सूचना पर टीम ने छोटे कड़मा क्षेत्र में कार्रवाई की। मौके से शराब के साथ एक अशोक लीलैंड पिकअप, एक ईको वाहन और एक पैशन प्रो बाइक भी जब्त की गई। तीनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 11 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह शराब और वाहनों सहित कुल जब्ती का मूल्य 20 लाख 96 हजार रुपये है।

चार आरोपियों के नाम सामने आए

इस मामले में कुल चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इनमें सुनील सेठिया निवासी राजुर, थाना परपा को फरार बताया गया है। वहीं, दो विधि से संघर्षरत बालकों और 18 वर्षीय प्रवीण बघेल निवासी चितापुर, थाना दरभा का नाम भी प्रकरण में शामिल है। मामले में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 और 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।

तीन वाहन भी किए गए जब्त

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहन जब्त किए। इनमें अशोक लीलैंड पिकअप वाहन क्रमांक CG 17 LB 2598, ईको वाहन क्रमांक CG 17 KS 5558 और पैशन प्रो बाइक क्रमांक CG 17 KH 6082 शामिल हैं।

आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई

प्रकरण की विवेचना अधिकारी अंकित सिंह राठौर एवं आबकारी विभाग के अन्य स्टाफ द्वारा की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब के परिवहन और कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फरार आरोपी की तलाश और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube