गणपति विहार में संदिग्ध गतिविधि से मचा हड़कंप, भारी मात्रा में गांजा मिलने का
रायपुर। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा स्थित गणपति विहार कॉलोनी में संदिग्ध गतिविधि को लेकर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को नाली में फंसा हुआ देखा। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक मयंक गोस्वामी के मुताबिक, व्यक्ति घबराया हुआ नजर आ रहा था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्होंने मामले की पड़ताल शुरू की।

बताया जा रहा है कि संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाने के बाद पीछे स्थित एक स्थान का गेट खुलवाया गया। यहां कथित तौर पर बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने की बात सामने आई। प्रारंभिक तौर पर गांजे की मात्रा करीब 5 क्विंटल बताई जा रही है। हालांकि, बरामदगी की वास्तविक मात्रा और गांजे की पुष्टि पुलिस की जांच एवं आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में नशे के संभावित कारोबार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इतनी बड़ी मा

त्रा में कथित गांजा आखिर कहां से पहुंचा और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
मयंक गोस्वामी के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते नजर पड़ने के बाद मामले का खुलासा हुआ। अब पुलिस की जांच में यह पता लगाया जाना बाकी है कि कथित गांजा किसका था, इसे यहां कब और कैसे लाया गया तथा इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
फिलहाल मामले में पुलिस की आधिकारिक जांच और बरामदगी की पुष्टि का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही कथित गांजे की वास्तविक मात्रा और पूरे नेटवर्क से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

