FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

बिलासपुर में चावल की बोरी में मिली मरी छिपकली, 8 बोरी चावल सीज

बिलासपुर। देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ग्राहक की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है। मार्ट में चावल की बोरी के अंदर मरी हुई छिपकली मिलने की शिकायत के बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

बिलासपुर देवरीखुर्द के अपना मार्ट में बड़ी कार्रवाई, 'अब्बा हुजूर' चावल की बोरी में मरा हुआ छिपकली मिलने से हड़कंप

जांच के दौरान विभाग ने ‘अब्बा हुजूर’ ब्रांड के 8 बोरी चावल को सीज कर दिया। अधिकारियों ने संबंधित चावल को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इसके साथ ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मार्ट से घी का नमूना भी लिया है। वहीं, एक अन्य लाउंज से चिकन बटर मसाला का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। विभाग ने मामले में नियमानुसार जांच शुरू कर दी है।

Admin

Reporter