FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

नागपंचमी मेले में 1 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने जब्त किए 5500 स्टील

जांजगीर-चांपा। नागपंचमी के अवसर पर पोड़ी दल्हा पहाड़ में आयोजित मेले में करीब 1 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। एएसपी डॉ. युलैण्डन यार्क के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मेला क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया।

पोड़ी दल्हा पहाड़ मेले में पुलिस की सख्ती: 5500 भारी स्टील कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब जब्त, ड्रोन से निगरानी

सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए जा सकने वाले 5500 स्टील के कड़े और पंच जब्त किए। इसके अलावा पुलिस ने 150 पाव अवैध शराब भी बरामद की। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य मेले में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

पुलिस अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में संदिग्ध वस्तुओं और लोगों की लगातार जांच की। भारी भीड़ के बीच पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि नागपंचमी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन और मेले का आनंद ले सकें।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube