FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

पुरी-कोरापुट नई ट्रेन को आज हरी झंडी, बस्तर तक विस्तार की मांग तेज

जगदलपुर। ओडिशा के पुरी और कोरापुट के बीच नई यात्री ट्रेन सेवा का सोमवार को शुभारंभ किया जाएगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी मौजूद रहेंगे।

पुरी-कोरापुट नई ट्रेन को आज रेलमंत्री दिखाएंगे झंडी, बस्तर को मिलेगा फायदा, जगदलपुर तक चलाने की मांग

रेलवे के अनुसार, यह नई यात्री ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। इस सेवा के शुरू होने से पुरी, भुवनेश्वर और कोरापुट के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही कोरापुट से जगदलपुर की कम दूरी होने के कारण इसका अप्रत्यक्ष लाभ बस्तर संभाग के यात्रियों को भी मिलेगा।

नई ट्रेन सेवा के शुभारंभ के साथ ही बस्तर क्षेत्र में इसे जगदलपुर तक विस्तारित करने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और यात्रियों का कहना है कि यदि ट्रेन का संचालन जगदलपुर तक किया जाता है तो बस्तर के लोगों को ओडिशा के प्रमुख शहरों से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इससे पर्यटन, व्यापार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।

क्षेत्र के लोगों का मानना है कि जगदलपुर तक ट्रेन के विस्तार से लंबे समय से चली आ रही रेल संपर्क की मांग पूरी होगी और बस्तर के यात्रियों को अधिक सुविधाजनक एवं सुलभ रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। अब लोगों की निगाह रेलवे के आगामी निर्णय पर टिकी है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube