छत्तीसगढ़व्यापार

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से 1 रुपए कम में मिलेगा पेट्रोल-डीजल, अधिसूचना जारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में 1 रुपए की कमी होगी। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। इसकी अधिसूचना का राजपत्र में प्रकाशन हो गया है।

राज्य सरकार अभी तक पेट्रोल-डीजल पर 24 फीसदी कर के साथ 2 रुपए अतिरिक्त लेती थीं। अब राज्य सरकार 24 फीसदी कर के साथ 1 रुपए ही अतिरिक्त लेगी।

दरअसल, विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का मुख्य बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 1 रुपए की कमी करने की घोषणा की थी। वित्त मंत्री की घोषणा के परिपालन में वाणिज्यिक कर विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube