GeneralLatestरायपुर

DSP की मां को तक नहीं छोड़े चेन स्नैचर, चोरों ने राजधानी के इस पॉश इलाके में दिया घटना को अंजाम…..

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के सख्त तेवर के बावजूद भी अपराधी वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से राजधानी रायपुर में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। यह वारदात किसी और के साथ नहीं बल्कि पुलिस विभाग में पदस्थ DSP की मां के साथ हुई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग में DSP के पद पर पदस्थ अधिकारी की लगभग 70 वर्षीय मां सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान शहर के महफ़ूज़ इलाकों में से एक शंकर नगर की चौपाटी के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube