GeneralLatestNewsUncategorizedअंबिकापुरछत्तीसगढ़

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाने के करीब बनारस मार्ग पर झाड़ियों के बीच संदिग्ध परिस्थतियों में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटनास्थल के नजदीक एक मोटरसाइकिल भी मिली है।संभावना है कि उक्त मोटरसाइकिल मृतक की ही है।

गुरुवार की सुबह घूमने निकले लोगों ने युवक का शव झाड़ियों पर फांसी पर लटका हुआ देखा, जिसका घुटना जमीन पर था। वहां कई झाड़ियां है। ज्यादा ऊंचाई और मजबूती वाले झाड़ियां नहीं होने के कारण फांसी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी, वहीं देखते ही देखते लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी।जिस स्थान पर युवक का शव मिला है वहीं पास में ही एक मोटरसाइकिल भी मिली है। युवक के मुंह खून भी निकल रहा है जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है

युवक के पास मिले आधार कार्ड में उसका नाम तपेश्वर आत्मज बुलेश्वर तथा उसका पता एमक्यू 1657, महाराणा प्रताप कालोनी, वार्ड नम्बर दो शिवपुर चरचा जिला कोरिया दर्ज है। पुलिस द्वारा पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चरचा थाने से भी युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मुख्य मार्ग के किनारे झाड़ियों के बीच युवक कब पहुंचा इसका कोई प्रत्यक्षदर्शी भी सामने नहीं आया है। शाम तक मामले में और विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube