GeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़बिलासपुर

अरपा नदी में बन रहे बैराज के पास एक अधेड़ ने पानी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

बिलासपुर। अरपा नदी में बन रहे बैराज के पास एक अधेड़ ने पानी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। उसके डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। करीब दो घंटे बाद उसके शव को एक किलोमीटर दूर में नदी किनारे बरामद किया गया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।मौके पर मौजूद मछुआरों के मुताबिक शनिचरी रपटा-पचरी घाट के पास एक अधेड़ वहां पहुंचा। वह कुछ देर इधर-उधर करता रहा। फिर अचानक उसने निर्माणाधीन बैराज में चढ़कर पानी में छलांग लगा दी। पहले मछुआरों को लगा कि वह नहाने के लिए कूदा है। लेकिन, काफी देर तक उसका कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।

अधेड़ के अरपा नदी में कूदने के बाद मछुआरों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सरकंडा और सिटी कोतवाली पुलिस को अधेड़ के पानी में डूबने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के साथ उनकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान दयालबंद स्थित गुरु नानक पुल के पास अधेड़ के शव को नदी में देखा गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Admin

Reporter