FEATUREDLatestNewsखेलराष्ट्रीय

महेंद्र सिंह धोनी के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बॉय-बॉय

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, सुरेश रैना से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास का ऐलान किया है,उसके बाद सुरेश रैना ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया है,सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियरल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- यह आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।

सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल आईपीएल 2020 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ट्रेनिंग कैंप के लिए चेन्नई में हैं, इन दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ सोशल मीडिया के जरिये स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिटायरमेंट का ऐलान किया.

सुरेश रैना ने 30 जुलाई 2005 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला वनडे से डेब्यू किया था। रैना ने 18 टेस्ट में 768 और 226 वनडे में 5615 रन बनाए हैं, उनके नाम 78 टी-20 में 1605 रन हैं। रैना ने टेस्ट में 1 और वनडे में 5 शतक लगाए हैं। टी-20 में उनके नाम एक शतक है.

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube