FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

मानवता हुई शर्मसार! 2 सगी बहनों से 11 लोगों ने किया गैंगरेप

बलौदाबाजार| जिले के पलारी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो नाबालिगों से 11 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पलारी पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना पलारी थाना इलाके के केसला गांव की घटना है। दोनों नाबालिग सगी बहनें है। आज से तकरीबन डेढ़ महीने पहले दोनों अपने पुरूष दोस्त से मिलने गई थी। इसी बीच 11 लोगों ने मिलकर नाबालिगों को अपनी हवश का शिकार बनाया। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया था। लगातार धमकी मिलने के बाद इसकी जानकारी दोनों बहनों ने अपने परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के सभी 11 आरोपी केसला के ही रहने वाले हैं। पुलिस अब 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में से 5 युवक पीड़िता के घर के सामने ही निवास करते हैं। वह नाबालिगों के क्रियाकलापों पर नजर रखा करते थे। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार की तलाश अभी भी जारी है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube