FEATUREDGeneralNewsछत्तीसगढ़रायपुरशिक्षा

…इस ट्वीट के बाद सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति की मांगों ने पकड़ा जोर…धड़ाधड़ सहायक शिक्षक कर रहे हैं ट्वीट…. पढ़िये क्या लिखा है…

रायपुर   – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षकों की मांग अब कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भी उठायी है। राजस्थान के कांग्रेस नेता डॉ वरूण पुरोहित ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति की मांग को दूर करने का अनुरोध किया है। इधर डॉ वरूण पुरोहित के ट्वीट पर छत्तीसगढ़ के सहायक शिक्षकों ने ताबड़तोड़ ट्वीट करना शुरू कर दियाहै।

प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा सहित शीर्ष सहायक शिक्षक नेताओं ने डॉ वरूष पुरोहित के ट्वीट पर रिट्वीट किया है। लगातार ट्वीटर पर सहायक शिक्षक वेतन विसंगति की मांग को दोहरा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने लिखा है….

प्रदेश उपाध्यक्ष शिव मिश्रा ने भी वेतन विसंगति की आवाज को बुलंद करते हुए डॉ पुरोहित के ट्वीट पर रिट्ववीट किया है। उन्होंने लिखा है…

वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू टंडन ने लिखा है….

आपको बता दें कि सहायक शिक्षक लगातार वेतन विसंगति की मांग को दूर करने की आवाज बुलंद कर रहे हैं। दिसंबर महीने में सहायक शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। उस दौरान कहा ये गया था कि जल्द ही उनकी मांगों पर सरकार विचार कर सकती है, लेकिन अब जिस तरह से लंबे इंतजार के बाद भी सहायक शिक्षकों की मांगें अधर में अटकी है, सहायक शिक्षकों का सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। खबर ये है कि अगर जल्द ही सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति की मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो आने वाले दिनों फिर से आंदोलन खड़ा किया जा सकता है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube